
एसएसपी ने अपराध नियंत्रण केलिए आधे दर्जन पुलिस कर्मियों का किया तबादला। Voice of Darbhanga

दरभंगा: वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था में अपेक्षित सुधार के लिए आधे दर्जन पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए नये जगहों पर प्रतिनियुक्ति की है. अधिकृत रूप से दी गई जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक अजय कुमार झा को थानाध्यक्ष के पद से हटाते हुए सदर अंचल का पुलिस निरीक्षक बनाया है. वहीं पुलिस निरीक्षक शिवमुनी प्रसाद को सदर से स्थानांतरित कर ट्रेफिक इंफोर्मेन्ट एवं प्रभारी सीआइएटी पुलिस केन्द्र में पदस्थापित किया है. वहीं इसी पद पर कार्यरत पुलिस निरीक्षक जितेन्द्र नारायण सिंह को पुलिस निरीक्षक सह विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष बनाया गया है. नेहरा सहायक थाना के अध्यक्ष प्रदीप कुमार गौर को पुलिस लाईन हाजिर किया गया है. वहीं इसी थाना में कनीय अ.नि के पद पर मनोज कुमार शर्मा को नेहरा ओपी का थानाध्यक्ष बनाया गया है. लहेरियासराय थाना के कनीय अ.नि मनीष कुमार को कुशेश्वरस्थान का थानाध्यक्ष बनाया गया है.

