Home मुख्य गौरवशाली दरभंगा टीम ने मनाई महाराजा लक्ष्मेश्वर सिंह की 160वीं जयंती। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 25, 2018

गौरवशाली दरभंगा टीम ने मनाई महाराजा लक्ष्मेश्वर सिंह की 160वीं जयंती। Voice of Darbhanga

दरभंगा: स्थानीय एम एल एस एम कॉलेज में गौरवशाली दरभंगा टीम ने 160 वी लक्ष्मीश्वर सिंह जयंती मनायी गयी। सामाजिक सरोकार के उद्देश्य से गौरवशाली दरभंगा टीम ने महाराजा लक्ष्मीष्वर सिंह के नाम से चल रहे महाराजा लक्ष्मीश्वर सिंह मेमोरियल महाविद्यालय में उनकी जयंती के सिलसिले को पुनः शुरू किया। विगत कई वर्षों पूर्व इस कॉलेज में जयंती मनाने की परंपरा थी, लेकिन धीरे धीरे यह परंपरा टूटती चली गयी। लेकिन आज एक बार पुनः गौरवशाली दरभंगा ने उनके इस महापुरुष के स्वर्णिम कालों की गाथा को उनके सामने में रखा और एक नए सिरे से आगामी जयंती मनाने के लिए कॉलेज प्रशासन से मांग की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज इंचार्ज माधव झा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आगामी दिनों में कॉलेज प्रशासन पुनः एक वृहद स्तर पर जयंती मनाएगी और महाराजा के ऊपर कई सेमिनार आयोजित करा कर उनके स्वर्णिम कामों को लोगों के सामने रखा जाएगा। वहीं कॉलेज के वरसर गणेश नारायण झा ने उनके कामों के बारे में कार्यक्रम स्थल पर सभी लोगों को अविस्मरणीय जानकारी दी।
इस मौके पर गौरवशाली दरभंगा के सदस्य के रूप में कल्पराज नागवंशी, दीपेश कुमार, अभिषेक कुमार ब्रजेष्वर कुमार ,रवी प्रकाश, अनूप झा, अनीषा झा, सृष्टि, खुशी, साक्षी, ईशा, गौरव, आदर्श, आदि मौजूद थे।

Share

Leave a Reply