Home मुख्य साढ़े पाँच हजार स्वयं सहायता समूह को को 68 करोड़ 80 लाख का ऋण कराया गया मुहैया। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 25, 2018

साढ़े पाँच हजार स्वयं सहायता समूह को को 68 करोड़ 80 लाख का ऋण कराया गया मुहैया। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जीविका तथा सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया के सहयोग से सहायता समूहों को आर्थिक सबल प्रदान करने के लिए बढ़ते कार्यक्रम का आयोजन बेला स्थित श्यामा रेजिडेंसी मे किया गया। जहां 5 हजार 5 सौ 1 स्वंय सहायता समूहो को बैंक की ओर से 68 करोड़ 80 लाख रूपये ऋण के रूप में मुहैया करायी गयी।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री सह दरभंगा जिला प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी ने स्वंय सहायता समूहों की बिहार में उपयोगिता तथा समाज में आ रहें आर्थिक तथा सामाजिक बदलाव पर विस्तृत चर्चा किये। वहीं नगर विधायक संजय सरावगी के द्वारा राज्य सरकार के माध्यम से चलाये जा रहें महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम को सामाजिक तथा आर्थिक सषक्तिकरण का आधारषिला बताया। इस अवसर पर सेन्ट्रल बैंक के क्षेत्रिय प्रबंधक जे बी पूजारी, सेन्ट्रल बैंक आंचलिक  एम के बजाज, जीविका के राज्य परियोजना प्रबंधक पुष्पेन्द्र सिंह तिवारी आदि ने संबोधित किया एवं मंच संचालन विध्य कुमार झा तथा स्वागत उद्बोधन प्रभारी जिला परियोजना प्रबंधक मुकेष कुमार सुधांशु के द्वारा की गयी।

Share

Leave a Reply