
बिहार में बढ़ते अपराध के खिलाफ छात्र राजद ने किया प्रदर्शन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बुधवार को छात्र राजद दरभंगा ने जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार की नेतृत्व में बिहार में बढ़ते हत्या, लूट, बलात्कार के खिलाफ आक्रोश मार्च निकला कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आक्रोश मार्च विश्वधलय चौरंगी से चल कर आयकर चौक तक चला जिसका नेतृत्व विश्विद्यालय महासचिव भुवनेश्वर प्रताप यादव ने किया।
वही सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रशांत ने बिहार सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जिस प्रकार से आये दिन हत्या, डकैती, दिनदहाड़े गोलीबारी हो रही है उससे सरकार के खोखले सुशसन का पिटारा खुल गया है। आज सरकार पूरी तरह से अपराध नियंत्रण करने में विफल है। बेख़ौफ़ अपराधी खुले आम हत्या कर रही है और पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धरे रह जाती है। आज पूरे प्रदेश में कोई भी सुरक्षित महसूस नही कर रहा है।इससे प्रदेश में दहशत का माहौल बन गया है। ऊपर से जब आम जनता को सुरक्षा देने वाली सरकार ही अपराधियों के सामने हाथ जोड़ कर अपराधियों से बख्श देने के लिए गिड़गिड़ाते और मिमियाते है जो कि बेहद ही शर्मनाक है। आज पूरी तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का सुशासन ने अपराधियों के सामने समर्पण कर दिया है। छात्र राजद मांग करती है कि अब बिहार नीतीश जी से नही संभल रहा है उन्हें अपने सोये अंतरात्मा को जगाते हुए कुर्सी से इस्तीफा दे देना चाहिए। छात्र नेता भुवनेश्वर प्रताप यादव ने कहा कि जब तक बिहार के मुखिया अपराध को नियंत्रण नही करते है, तब तक छात्र राजद आम जनता की हक़ की लड़ाई लड़ते रहेगी। मौके पर बेनीपुर नगर अध्यक्ष मो0 गयासुद्दीन, जिला प्रधान महासचिव मो0 अफजाल अहमद, पप्पू यादव, गौरीशंकर कुमार सुजीत यादव , दीपक यादव, राम कृष्ण कुमार शाह, मो0 रियाज़, रोहित प्रसाद यादव, सहित सैकड़ो छात्र नेता सरकार के खिलाफ घण्टों नारेबाजी करते रहें।

