Home मुख्य उप प्रमुख के निरीक्षण में प्रखण्ड कार्यालय में निकली खामियां, जतायी नाराजगी। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 26, 2018

उप प्रमुख के निरीक्षण में प्रखण्ड कार्यालय में निकली खामियां, जतायी नाराजगी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बेनीपुर प्रखण्ड के उप प्रमुख प्रेम कुमार झा ने बुधवार को प्रखण्ड कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि कार्यालय का हालात नाजुक बन गया है। रोज रोज आ रहे लोगो के कंप्लेन को देखते हुए उन्होंने प्रखण्ड कार्यालय का 10 बजकर 30 मिनट पर निरीक्षण किया। परंतु यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि 11 बजे से पहले कोई काम शुरू नही होता न ही जनता का कोई देखने वाला है। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को मीटिंग ही इतना करना पड़ रहा है कि उनका दरभंगा-बेनीपुर आने जाने में ही ज्यादा समय निकल जाता है। जनता के लिए समय नही निकाल पा रहे हैं। श्री झा ने कहा कि इस मामले की उन्होंने लिखित रूप से शिकायत की है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या अब भी इसपर कोई कारवाई होता है या इसे भी और फ़ाइलों की तरह नीचे दबा दिया जाता है । सरकार को सोचने की जरूरत है।

Share

Leave a Reply