Home मुख्य सात निश्चय योजना का गली गली भ्रमण कर जिलाधिकारी ने लिया जायजा। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 27, 2018

सात निश्चय योजना का गली गली भ्रमण कर जिलाधिकारी ने लिया जायजा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सात निश्चय के अंतर्गत चल रहे योजनाओं के वास्तविक स्थिति का जायजा लेने जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह हनुमान नगर प्रखंड के गोदाई पट्टी पंचायत पहुंचे। पंचायत के वार्ड नंबर 13 एवं 15 में गली-गली भ्रमण कर उन्होंने हर घर नल का जल ,पक्की नाली गली एवं शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने लोगों से अनुरोध किया कि वे अपने अपने घरों में शौचालय बनवा लें तथा उसका नियमित रूप से उपयोग करें। शौचालय के नियमित रूप से उपयोग करने से घर की सामाजिक प्रतिष्ठा तो बढ़ती ही है परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य भी ठीक करता है।
नल का जल की योजनाओं के निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने नल के डिलीवरी प्वाइंट पर मजबूत स्टैंड पोस्ट बनवाने तथा प्रत्येक नल के पास चबूतरा भी बनवाने का निर्देश दिया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि नल के जल का प्रयोग खाना बनाने तथा पीने में करें। बेवजह इस जल को बर्बाद न करें। जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी हनुमान नगर को सख्त निर्देश दिया कि जिन लोगों ने अपना शौचालय बनवा लिया है उन्हें ₹12 हजार की प्रोत्साहन राशि का तुरंत भुगतान करें।
जिलाधिकारी ने बुनियादी विद्यालय गोदाई पट्टी का भी निरीक्षण किया। बुनियादी विद्यालय परिसर में मॉडल हाई स्कूल के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी को लोगों ने बताया कि इस भवन के का निर्माण के 2 साल हो गए हैं पर हाई स्कूल अभी तक कार्यरत नहीं हुआ है। जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वह अपने विभाग से इस मामले में बात करें एवं अविलंब इस विद्यालय का संचालन शुरू कराना सुनिश्चित करावे जिससे कि इस इलाके के बच्चों को हाई स्कूल की शिक्षा लेने में आसानी हो सके। भ्रमण के क्रम में जिलाधिकारी ने अविनाश किरण नामक दिव्यांग छात्र को बैसाखी के सहारे चलते देखा। जिलाधिकारी ने सामाजिक सुरक्षा कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी को निर्देश दिया कि इस बच्चे को तुरंत नई ट्राई साइकिल देना सुनिश्चित करें। बुनियादी विद्यालय के परिसर में मनरेगा से मिट्टी भराई एवं ब्रिक सोलिंग तथा पौधारोपण करने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया।
भ्रमण के क्रम में स्थानीय मुखिया इंजिला देवी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अन्य स्थानीय पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं काफी संख्या में आम जन उपस्थित थे

Share

Leave a Reply