Home मुख्य ग्रामीणों की सजगता से कालाबाजारी केलिए जा रहा खाद्यान जब्त। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 28, 2018

ग्रामीणों की सजगता से कालाबाजारी केलिए जा रहा खाद्यान जब्त। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के बेनीपुर क्षेत्र में ग्रामीणों की सजगता के कारण काला बाजार के लिए जा रहे राशन दुकान का अनाज पुलिस के हत्थे चढ़ गया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर सहित खाद्यान को पुलिस के हवाले कर दिया. घटना बेनीपुर प्रखंड के बलनी पंचायत की है. स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर पर लदे खाद्यान को पंचायत के मुखिया पंकज कुमार झा के हवाले कर दिया। मुखिया श्री झा ने इसकी सूचना एसडीओ एवं अन्य वरीय पदाधिकारी को दी। एसडीओ के आदेश पर बेनीपुर एमओ अरुण बिहारी लाल, अलीनगर शैलेश कुमार बलनी पहुंचे। इन लोगों ने जब ट्रैक्टर चालक से पूछताछ की, तो उसने बताया कि यह माल डीलर विशम्भर झा के यहां से लाया हूं और इसे महिनाम के माधव झा के यहां पहुंचाना है। दोनों अधिकारी जब पीडीएस दुकान की जांच करने पहुँचे तो डिलर विश्वंभर झा फरार था। जांच में गड़बड़ी पाये जाने पर दुकान को शील कर दिया गया है। थानाअध्यक्ष शशिकांत सिन्हा ने बताया कि जप्त ट्रेक्टर बिना नंबर का है जिस पर 25 बोरा चावल एवं 37 बोडा गेहूं लदा था जप्त किया गया है। इसे वजन कर एसएफसी गोदाम प्रबंधक के हवाले कर इसी के तहत तीनो पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार चालक को न्यायिक हिरासत में भेजने की कारवाई चल रही है।

Share

Leave a Reply