
आइसा-इनौस द्वारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि। Voice of Darbhanga

दरभंगा : शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर उन्हें जगह-जगह श्रद्धाजंलि दी गई. मुहल्ला लालबाग स्थित भगत सिंह चौक पर उनकी प्रतिमा के समक्ष आइसा, इनौस और भगत सिंह युवा ब्रिगेड के संयुक्त तत्वावधान में संकल्प सभा का आयोजन किया गया. विशाल मांझी और इंद्रजीत कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुए इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज के मौजूदा फासीवादी दौर में भगत सिंह की विचारधारा और भी प्रासंगिक हो गई है. मजदूर-किसान, छात्र-नौजवान, किसान व जमीन, शिक्षा और रोजगार के लिए पूरे देश में आंदोलन हो रहा है. वहीं साम्प्रदायिक ताकतें देश की गंगा-जमुनी संस्कृति को तहस-नहस करने पर आमदा है. जिसका मुकाबला भगत सिंह की क्रांतिकारी विचार के द्वारा ही दिया जा सकता है. इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी गई. कार्यक्रम में इनौस के जिला संयोजक गजेन्द्र नारायण शर्मा, रंजीत राम, केशरी कुमार यादव, आइसा के जिला संयोजक संदीप कुमार चौधरी, माले के देवेन्द्र कुमार, गुड्डू कुमार, अशोक कुमार यादव, विकास राम, अनिल साह, गोविंद राम, प्रमोद कुमार, विक्की राम, राजू कर्ण, जगदम्बा प्रसाद, राकेश कुमार, ईश्वर दयाल सिंह आदि मौजूद थे.

