Home मुख्य सीएम साईंस कॉलेज में सर्जिकल स्ट्राइक दिवस का आयोजन। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 29, 2018

सीएम साईंस कॉलेज में सर्जिकल स्ट्राइक दिवस का आयोजन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शनिवार को 8 बिहार बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में सी एम साइंस कॉलेज परिसर में सर्जिकल स्ट्राइक दिवस का आयोजन किया गयाl समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई l प्रधानाचार्य प्रेम कुमार प्रसाद ने कार्यक्रम के आयोजन के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष 2016 में इस ऑपरेशन का मूल उद्देश्य भारतीय जवानों द्वारा अपने शौर्य का परचम लहराना था। ऑपरेशन में एक छोटी सी भी चूक खुली लड़ाई को आमंत्रित कर सकती थी, लेकिन हमारे जवानों ने विपरीत परिस्थिति में इस स्ट्राइक को कामयाब कर यह साबित कर दिया कि हम किसी से कम नही। कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलसचिव कर्नल निशीथ कुमार राय ने अज्ञानता के क्षेत्र में सर्जिकल स्ट्राइक चलाए जाने को समय की मांग बताया। उन्होंने कहा कि अज्ञानता के क्षेत्र में सर्जिकल स्ट्राइक चलाए जाने से जहां बेरोजगारी की समस्या स्वत: दूर हो जाएगी वहीं उन्होंने उपस्थित कैडेटों से सामाजिक सरोकार से जुड़ी समस्याओं की ओर ध्यान दिलाते हुए उन्हें इस क्षेत्र में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए कमर कसने की अपील की। एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल एनएन बाजपेई ने अपने संबोधन में कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक वास्तव में दुश्मन को आतंकवाद का मतलब समझाने के उद्देश्य से किया गया था। अपने संबोधन के दौरान कर्नल बाजपाई आज एक शिक्षक की भूमिका मे नजर में आए। उन्होंने छात्रों को सीमाओं, सीमा सुरक्षा तथा सीमा सुरक्षा के तौर-तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। वहीं, साहिब सिंह ने जम्मू कश्मीर और एलओसी की भौगोलिक दशाओं के बारे में कैडेटों को विस्तार से बताया।
इससे पूर्व कर्नल बाजपाई ने इस अवसर पर आयोजित विशिष्ट परेड का निरीक्षण कियाl धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कैप्टन इंसान अली ने इस आयोजन के लिए कॉलेज की एनसीसी इकाई तथा उसके पदाधिकारी डॉ सुजीत कुमार चौधरी, कॉलेज के प्रधानाचार्य तथा कमान अधिकारी कर्नल वाजपेई का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूल कॉलेजों के करीब 300 कैडेट्स, कई भूतपूर्व कैडेट्स तथा विभिन्न स्कूल कॉलेजों के एनसीसी पदाधिकारी 8 बिहार बटालियन के सूबेदार मेजर सुभाष राय, जेसीओ सत्यवीर सिंह, सीएचएम सरोज तमांग, हवलदार कुमार गुरुंग मौजूद थे।
समारोह के सफल संचालन में कॉलेज के वरीय कर्मियों कृष्ण कुमार चौधरी, प्रवीण कुमार झा, जंतु विज्ञान के कमलेश मिश्रा, रसायन शास्त्र विभाग के डॉअजय मिश्रा आदि की उल्लेखनीय भूमिका रही। समारोह में शामिल एनसीसी कथा एनएसएस की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देश भक्ति गीत विश लोगों को भाव विह्वल कर दिया क्या डे टू तथा महाविद्यालय के अन्य छात्रों द्वारा भारतीय सैनिकों को लिखी गई चिट्टियां कथा ग्रीटिंग कार्ड्स कमान अधिकारी को सौंपी गई समारोह का समापन राष्ट्रगीत एवं एनसीसी गान के साथ हुआ

Share

Leave a Reply