
बिहार में सात आईपीएस का तबादला, गरिमा मल्लिक बनी दरभंगा की एसएसपी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बिहार में 7 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। जहां दरभंगा के वर्तमान एसएसपी मनोज कुमार को मुज़फ़्फ़रपुर का एसएसपी बनाया गया है, वहीं गरिमा मल्लिक को दरभंगा एसएसपी की कमान दी गयी है। इसके अलावा हरप्रीत कौर समस्तीपुर एसएसपी, अवकाश कुमार बेगूसराय एसपी, आदित्य कुमार भोजपुर एसपी, दीपक रंजन को कमांडेंट बीएमपी बनाया गया है। प्रोबेशनर आईपीएस विनय तिवारी गोपालगंज के एसडीपीओ बनाये गए हैं।

