
तालाब में डूबने से सगे भाई बहन की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के केवटी प्रखंड के फुलकाही गांव के अपन चौक स्थित तालाब में सगे भाई-बहन की डूबकर मौत हो गई। रविवार को दोनों के शव तालाब से बरामद किये गये। दोनों बच्चे ग्रामीण श्याम महतो के नाती-नातिन थे। वे मधुबनी जिले के रहिका थाने के सतघारा घाट टोला निवासी प्रेम शंकर महतो के पुत्र सोनू कुमार (7) व पुत्री अंजना कुमारी (4) बताये गए हैं।

