Home मुख्य सोशल मीडिया के चर्चित चेहरे बिमलेश यादव बने राजद के जिला मीडिया प्रभारी। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 30, 2018

सोशल मीडिया के चर्चित चेहरे बिमलेश यादव बने राजद के जिला मीडिया प्रभारी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: राष्ट्रीय जनता दल के नये जिला मीडिया प्रभारी होंगे बिमलेश यादव।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सोशल मीडिया में अपने क्रियाकलापो से चर्चित बिमलेश यादव ने बताया कि रविवार को नयी जिम्मेवारी पार्टी की ओर से दी गयी और दरभंगा जिला राजद का मीडिया प्रभारी बनाया गया। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अली अशरफ फातमी ने राम नरेश यादव, गोपाल मंडल, अमरेश यादव, विक्रांत पजीयार आदि की उपस्थिति मे पत्र सौंपा।
राजद जिला महासचिव अमरेश यादव ने बताया कि राजद कार्यकर्ताओं को तरजीह देने वाली पार्टी है और जो कार्य करेंगे उन्हें पद मिलेगा।
बताते चलें कि हाल के दिनों में भाजपा के कद्दावर नेता संजय सरावगी एवं सुशील मोदी के खिलाफ लगातार सोशल मीडिया में पोस्ट करने के कारण पुलिस की कारवाई का सामना भी करना पड़ा था। इससे पूर्व युवा राजद के जिला महासचिव थे।

Share

Leave a Reply