Home मुख्य दहेज केलिए विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर देने का आरोप। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 30, 2018

दहेज केलिए विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर देने का आरोप। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता की दहेज की खातिर फांसी लगाकर मार देने का मामला रविवार को उजागर हुआ है। मृतका की पहचान मधुबनी जिले के फुलपरास थाना अंतर्गत 11 टोला निवासी शक्ति झा की 30 वर्षीया पत्नी सुषमा कुमारी के रूप में हुई है।
वर्तमान में ये लोग विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी मोहल्ले के बढ़ई टोला के प्रताप नारायण झा के यहां किराये का मकान लेकर रहते हैं। मृतका के पिता रमेश चौधरी ने बेंता ओपी पुलिस को दिए बयान में बताया है कि मेरी पुत्री की शादी हिंदू रीति रिवाज से 2008 में अनिल कुमार झा के पुत्र शक्ति झा के साथ हुई थी। अपनी औकात से ज्यादा लगभग 16 लाख रुपए खर्च करके यह शादी की थी।
मेरी पुत्री को एक पुत्र व एक पुत्री भी है। शादी के बाद से ही मेरे दामाद, समधी, सास पुष्पा झा व उनका एक रिश्तेदार नरेंद्र झा उर्फ मस्तराम झा जो लक्ष्मी सागर में रहते हैं, अक्सर मेरी पुत्री को प्रताड़ति किया करते थे। हाल ही में मेरे पुत्री का सारा जेवर बंधक रख दिया था। उसे छुड़ाने के लिए हमने तीन लाख 80 हजार रुपया बेटी के खाते पर भेजा था ताकि वह अपना जेवर छुड़ा ले। पर वे लोग मेरी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। गले में फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी। मारने की कोशिश की। आनन-फानन में उसे उसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।
इस संबंध में मामला दर्ज कर कारवाई हेतु बेंता ओपी में आवेदन दिया गया है।

Share

Leave a Reply