Home मुख्य शराब लदा पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, चालक पिकअप छोड़ फरार। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 30, 2018

शराब लदा पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, चालक पिकअप छोड़ फरार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: चनौर मनीगाछी के बीच पीडब्लूडी सड़क पर ब्रह्मपुरा मोड़ से करीब सौ मीटर दक्षिण भोखराही पोखर के नजदीक शराब से लदा पिक अप पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना गत 29/30 सितंबर की देर रात की है। दुर्घटना के बाद चालक किसी तरह निकल कर भागने में कामयाब रहा।सड़क किनारे जंगल झाड़ रहने के कारण आम राहगीरों को इसकी भनक नहीं हो सकी। रविवार की सुबह सड़क पर निकले लोगों की नजर पड़ी तो छितराए व फूटे शराब की बोतल देखकर मनीगाछी थाना को सूचना दी गई। सूचना पाकर मनीगाछी थाना घटनास्थल पर सदल बल पर पहुंचे व पिकअप को कब्जे में लेकर आगे की कारवाई में जुटे हैं। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि शराब की बहुत बोतलें दुर्घटना में फूट चुकी हैं। एकत्रित करने के बाद ही सही जानकारी दी जा सकती है।उन्होंने बताया कि पिक अप दक्षिण दिशा से उत्तर की ओर जा रहा था। पोखर के नजदीक सड़क हल्का टर्न रहने के कारण तेज गति से चलाने में पलटने का अनुमान है। प्रथमदृष्ट्या सभी शराब की बोतलें डुप्लिकेट हैं।

Share

Leave a Reply