
एसएसपी मनोज कुमार की विदाई समारोह में पहुँचे नेताओं एवं पत्रकारों ने भी बाँधे तारीफों के पुल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार का सोमवार को वन विभाग के सभाकक्ष में भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पहुँचे नेताओं अधिकारी एवं पत्रकारों ने उनके तारीफों क पुल बांधने में कोई कसर नही छोड़ी। इस अवसर पर दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त मयंक बरबड़े ने अपने संबोधन में कहा कि मनोज कुमार एक अच्छे पुलिस पदाधिकारी थे। उन्होंने अपने अल्पकाल में जो काम किया है। उसे दरभंगा की जनता व पदाधिकारी गण कभी नहीं भूल पायेंगे। उन्होंने भूमि विवाद जैसे मसला को हल कराने में अहम रोल अदा किया वही जिला में सदभावना बनाने में अहम रोल अदा किया। जिसके लिये बधाई के पात्र है। वहीं इस मौके पर जिलापदधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि हमे ऐसे पदाधिकारी से बहुत सारी आशाये थी, मगर वे बीच में ही छोड़ कर चलेगये जिसका अफसोस हमेशा रहेगा। मनोज कुमार जैसा पुलिस पदाधिकारी जहां भी जाएंगे, वहां अपनी पहचान अवश्य छोड़ने का काम करेंगे। क्योंकि वह काम में विश्वास रखते है और पदाधिकारी से कैसे काम लिया जाये उसका भी गुण जानते है जिसकी मिसाल यह है कि उन्होंने चौकीदार को बुलाकर बैठक की और उनको काम कार्य का तरीका एक शिक्षक के रूप में बताने का काम किया। इसकी जितनी प्रशंसा की जाय कम है। इस मौके पर डीआइजी, नगर आयुक्त, डीडीसी, वन विभाग के डीएफओ सुनील कुमार आदि ने विचार रखे। वहीं स्वागत भाषण डीएसपी अनोज कुमार ने किया। मंच संचालन नवीन सिन्हा ने किया।

