Home मुख्य गांधी जयंती के अवसर पर जगह जगह कार्यक्रम आयोजित। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 2, 2018

गांधी जयंती के अवसर पर जगह जगह कार्यक्रम आयोजित। Voice of Darbhanga

दरभंगा: महात्मा गांधी के 150वें जन्म दिवस पर मंगलवार को पटना से लाइव वेबकास्टिंग से कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दिखाया गया। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पांच संकल्प दिलायें। इसमें विधान पार्षद, डीएम सहित एक दर्जन अधिकारियों के साथ-साथ कई जनप्रतिनिधियों ने संकल्प लिए और इस पर हस्ताक्षर किये।
सभी को बापू के सपने को साकार करने का संकल्प दिलाया गया। स्वच्छता के प्रति सजग रहेंगे और बिहार को खुले में शौच से मुक्त बनायेंगे व कहीं गंदगी नहीं करेंगे और किसी को नहीं करने देंगे का का संकल्प लिया। इसके साथ ही शराब या किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करने तथा दूसरे को भी ऐसा करने से रोकने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही 18 साल से कम उम्र में लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र में लड़के की शादी नहीं करने और शादी में दहेज न लेने और न देने का संकल्प लिया गया। ऐसी किसी शादी में शामिल नहीं होने जहां दहेज लिया या दिया गया हो का भी संकल्प लोगों ने लिया।
तीन घंटे से अधिक चले इस कार्यक्रम के अंत में डीएम चंद्रशेखर सिंह ने उपस्थित सभी लोगों को मुख्यमंत्री द्वारा दिलाये गये संकल्प लिए जाने पर धन्यवाद दिया। डीएम ने कहा कि बापू के बताये राह पर चलने का कार्य आगे भी चलता रहेगा। कार्यक्रम में विधान पार्षद सुनील कुमार, जिप अध्यक्ष गीता देवी के साथ ही डीडीसी कारी महतो सहित एक दर्जन से अधिक अधिकारियों ने भाग लिया।

Share

Leave a Reply