Home मुख्य उत्पाद विभाग की टीम ने खदेड़ कर स्कार्पियो में शराब ले जा रहे तस्कर को पकड़ा। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 2, 2018

उत्पाद विभाग की टीम ने खदेड़ कर स्कार्पियो में शराब ले जा रहे तस्कर को पकड़ा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार की अहले सुबह लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज में स्कॉर्पियो का पीछा कर उसमें से विदेशी शराब की 24 बोतल बरामद की।
बरामद की गई शराब की बोतलें 375 एमएल की बतायी जा रही हैं। टीम ने स्कॉर्पियो सवार शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के अधोरिया बाजार निवासी लक्ष्मी प्रसाद के पुत्र रूद्रांश ब्रह्मर्शी के रूप में की गई है। छापमारी टीम में सुरेश प्रसाद, विजय कुमार चौधरी, टुनटुन पासवान आदि शामिल थे। इसकी पुष्टि करते हुए उत्पाद अधीक्षक गणेश प्रसाद ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर शराब की डिलिवरी देने बाहर से शहर आ रहे हैं। इसी सूचना पर लोहिया चौक पर टीम को तैनात किया गया था। इसी बीच स्कॉर्पियो उधर से गुजरी। खदेड़ कर गाड़ी को पकड़ लिया गया।

Share

Leave a Reply