Home मुख्य अधिकारी संग गाली गलौज के आरोप पर सांसद ने कहा, बदनाम करने वाले पर करेंगे 5 करोड़ की मानहानि। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 2, 2018

अधिकारी संग गाली गलौज के आरोप पर सांसद ने कहा, बदनाम करने वाले पर करेंगे 5 करोड़ की मानहानि। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा से बीजेपी के निलंबित सांसद कीर्ति आजाद पर एकबार फिर से बिहार के एक प्रशासनिक अधिकारी ने गाली गलौज का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने अधिकारी को फोन कर औकात में रहने की नसीहत तक दे डाली. दरभंगा के भूमि सुधार उपसमाहर्ता (डीसीएलआर) पुष्पेश कुमार ने इस मामले की लिखित शिकायत जिलाधिकारी।सहित तमाम जगहों पर की है.
डीसीएलआर  पुष्पेश कुमार ने बताया कि उन्होंने जिले में होने वाले एक कार्यक्रम में आने के लिए कीर्ति आजाद को फोन किया था. लेकिन वो फोन पर भड़क गए और गाली गलौज करने लगे. अधिकारी ने शिकायत में लिखा है कि सांसद ने अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि तुम्हारी औकात कैसे हुई मुझे फोन करने की. मैं 20 साल से एमपी हूं. जाओ मेरे पीए से बात करो.
श्री कुमार के लिखे पत्र में कहा गया है कि जब व महात्मा गांधी के जयंती पर जिला प्रशासन की तरफ से सांसद को न्योता दे रहे थे, तो उन्होंने उनके साथ अपशब्द का प्रयोग ही नहीं किया बल्कि उन्हें गाली तक दी। जिले के विशेष कार्य पदाधिकारी पुष्पेश कुमार ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कहा है कि 2 अक्टूबर को मुख्यमंत्री बिहार द्वारा 12 बजे दिन में आयोजित होने वाले नशा मुक्ति बाल विवाह दहेज प्रथा एवं स्वच्छता से संबंधित कार्यक्रम एवं संकल्प से संबंधित वेबकास्टिंग में डॉ. भीमराव अंबेदकर सभागार दरभंगा में भाग लेने हेतु विभागीय मोबाइल 8544412322 से जब सांसद के मोबाइल नंबर 98105327805 संपर्क किया, तो उन्होंने अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए अपशब्द कहा। अधिकारी पुष्पेश कुमार ने इसकी लिखित शिकायत जिलाधिकारी से करते हुए अनुरोध किया है कि सांसद के विरुद्ध आवश्यक कारवाई हेतु सक्षम प्राधिकार को स्वयं के स्तर से प्रतिवेदित करें। उन्होंने इसकी प्रति भारत निर्वाचन आयोग प्रधानमंत्री कार्यालय समेत कई जगह प्रेषित किया है।
वहीं सांसद कीर्ति आजाद ने उक्त अधिकारी के आरोप को खारीज करते हुए मानहानी का मुकदमा करने की चेतावनी दी है। उन्होंने अपने व्हाट्सएप ग्रुप पर पत्रकारों को भी नसीहत दी है। जिसके तहत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के फलस्वरूप हम आगरा गए थे। अभी अभी वापसी के क्रम में हमें यह सूचना मिली है कि जिला अधिकारी के कार्यालय के किसी आदमी ने हमारे खिलाफ अभद्र भाषा बोलने को लेकर शिकायत की है। बहुत आश्चर्य हुआ हमें यह जानकर क्योंकि कल शाम को जब इनका फोन आया था तब मैं किसी कार्यक्रम में व्यस्त था और इनकी आवाज नहीं सुनाई दे रही थी, तो मैंने उनसे कहा था कि आप कृपया मेरे निजी सचिव से बात कर ले। मैं वापस आ रहा हूं अभी तक इनकी शिकायत मैंने नहीं पढ़ा है। इनके ऊपर मैं 5 करोड़ का मानहानि का दावा करूंगा। इनके पास यदि कोई प्रमाण है, आॅडियो, कोई रिकॉर्डिंग हो, आजकल एंड्रॉयड फोन में और दूसरी चीजों में बड़ी आसानी से ही हो जाता है। यदि उन्होंने कोई प्रमाण नहीं दिया तो फिर यह मानहानि के 50000000 के दावे के लिए तैयार हो जाए चुनावी वर्ष और ऐसे में इस प्रकार से किसी को बिना किसी प्रमाण के बदनाम करना उचित नहीं है या तो वह माफी मांगे या फिर मानहानि के लिए तैयार हो जाए। पत्रकार बंधुओं से भी मेरा अनुरोध है की जिम्मेवारी के साथ किसी भी न्यूज को बनाएं या लिखे। प्रमाण बिना सब असत्य है।

Share

Leave a Reply