Home मुख्य मेडिकल छात्रों ने फिर एकबार काटा बवाल, राहगीरों को पकड़ पकड़ पीटा। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 2, 2018

मेडिकल छात्रों ने फिर एकबार काटा बवाल, राहगीरों को पकड़ पकड़ पीटा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों या मेडिकल छात्रों द्वारा मारपीट बको घटनाएं कोई नई बात नही है। यदि किसी प्रकार की कोई बात होती है तो आम स्थानीयों लोगों को पीटना नई बात नही है। कई बार बवाल भी हो चुका है। कुछ महीने पहले एमएसयू एवं पत्रकार के साथ मारपीट के मामले ने बहुत ज्यादा तूल पकड़ लिया था जिसके बाद पुलिस भी कड़े तेवर में आई थी और मारपीट बन्द थी। पर मंगलवार की रात एकबार पुनः स्थानीय लोगो पर मेडिकल छात्रों का कहर टूटा है।
दरभंगा मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा से कथित रूप से छेड़खानी किए जाने से आक्रोशित कॉलेज के छात्रों ने मंगलवार की शाम जमकर बवाल काटा। गुस्साए छात्रों ने लेडीज हॉस्टल के सामने से गुजर रहे कई राहगीरों की पिटाई कर दी। शिशु रोग विभाग के आस पास लगे कई ठेलों को पलट दिया। इसके बाद लेडीज हॉस्टल के सामने सड़क जाम कर वे कैंपस में छेड़खानी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग करने लगे। छात्रों के आक्रोश को देखते हुए कर्पूरी चौक पर देखते देखते सन्नाटा पसर गया। बवाल की सूचना मिलने पर लहेरियासराय, बेंता और कोतवाली ओपी की पुलिस वहां पहुंची। दंगा नियंत्रण बल को भी वहां तैनात कर दिया गया। काफी मशक्कत के बाद छात्रों को शांत कराया जा सका। पुलिस वहां कैम्प कर रही थी।
मेडिकल छात्रों ने बताया कि कॉलेज परिसर से गुजरने वाली सड़क आम रहने के कारण उचक्के बराबर मेडिकल छात्राओं को फ्ब्तितयां कसते हैं और छेड़खानी करते हैं। मंगलवार की शाम एक छात्रा कॉलेज के प्रशासनिक भवन से लेडीज हॉस्टल लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो उचक्कों ने उसके साथ छेड़खानी की। छात्रों ने बताया कि सोमवार को भी बाइक सवार उचक्कों ने एक छात्रा को फ्ब्तितयां किसी थीं। करीब छह महीने पहले भी एक छात्र के साथ छेड़खानी की गई थी। उनलोगों ने कहा कि देर रात ड्यूटी के लिए छात्राओं को भी अस्पताल जाना पड़ता है। ऐसे में उनकी सुरक्षा दांव पर रहती है।
दरभंगा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एचएन झा ने बताया कि कर्पूरी चौक के अगल-बगल दर्जनों ठेले लगने से वहां उचक्कों का जमावड़ा रहता है। ठेलों को हटवाने के लिए कई बार पुलिस और प्रशाशनिक अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।

Share

Leave a Reply