Home मुख्य नये पुलिस कप्तान ने संभाली कमान, विधि व्यवस्था बहाल रखना होगी पहली प्राथमिकता। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 3, 2018

नये पुलिस कप्तान ने संभाली कमान, विधि व्यवस्था बहाल रखना होगी पहली प्राथमिकता। Voice of Darbhanga

दरभंगा: एसएसपी गरिमा मलिक ने बुधवार को योगदान किया। योगदान के बाद उन्होंने आईजी पंकज कुमार दाराद से मुलाकात की। उन्होंने कई पुलिस पदाधिकारियों से जिले का फीड बैक लिया। उन्होंने एसएसपी के पद पर दूसरी बार योगदान किया। इससे पूर्व वे नवम्बर 2011 से मर्च 2013 तक यहां की एसएसपी रह चुकी थीं। दूरभाष पर उन्होंने बताया कि क्राइम कंट्रोल व जिले में विधि व्यवस्था बहाल रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
एसएसपी ने कहा कि वे टीम वर्क में विश्वास रखती है। पुलिस के अलावा न्याय पसंद लोगों को साथ लेकर पूरे जिले में शांति कायम रखने की दिशा में वे काम करेंगी। शराबबंदी सरकार की प्राथमिकता में है। जिले को शराब मुक्त रखने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। आने वाले त्योहारों के दौरन पूरे जिले में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी।

Share

Leave a Reply