Home मुख्य जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल के विरोध में मरीजों के परिजनों ने किया सड़क जाम। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 4, 2018

जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल के विरोध में मरीजों के परिजनों ने किया सड़क जाम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: डीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के विरोध में गुरुवार की सुबह मरीजों व उनके परिजनों ने आपातकालीन विभाग मोड़ पर सड़क जाम कर दिया। वे डॉक्टरों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। कई बीमार लोग सड़क किनारे के अलावा ओपीडी परिसर में पड़े हैं।

मंगलवार को लेडी डॉक्टर से छेड़खानी के विरोध में जूनियर डॉक्टरों द्वारा राहगीरों को पीटने व फिर डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने से लोगों में डॉक्टरों के खिलाफ काफी आक्रोश देखा जा रहा है। डॉक्टरों के खिलाफ आम लोग भी गोलबंद होने लगे हैं। हड़ताल के कारण अस्पताल के आपातकालीन विभाग और ओपीडी में ताले झूल रहे हैं। इंडोर में मरीज भगवान भरोसे पड़े हैं। कॉलेज और अस्पताल प्रसाशन मूकदर्शक बना है। लोगों के गोलबंद होने से वहां स्थिति के विस्फोटक हो जाने की आशंका बढ़ रही है। इससे पहले बुधवार को कोतवाली थाना क्षेत्र में एक जूनियर डॉक्टर की पिटाई कर दी गई थी। छेड़खानी और पिटाई के विरोध में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर गए हैं। इधर, शहर के नाका नंबर छह के पास भी लोगों ने रोड जाम कर दिया है। इस वजह से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।

Share

Leave a Reply