Home मुख्य जरूरी आधारभूत सुविधाओं का विकास ही सात निश्चय की योजनाओं का मुख्य लक्ष्य: डीएम। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 4, 2018

जरूरी आधारभूत सुविधाओं का विकास ही सात निश्चय की योजनाओं का मुख्य लक्ष्य: डीएम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सात निश्चय की योजनाओं का मुख्य लक्ष्य लोगों के जीवन स्तर को उन्नत बनाना है। इन योजनाओं को अधिक से अधिक प्रभावी बनाने के लिये इनके क्रियान्वयन में आमजनों की सक्रिय सहभागिता जरूरी है। जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने बिरौल प्रखंड के इटवा शिव नगर पंचायत के महादलित टोला में आयोजित लोक संवाद कार्यक्रम के अवसर पर उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि सात निश्चय की योजनाओं के क्रियान्वयन में समय सीमा एवं मानक के अनुरूप गुणवत्ता का पालन बेहद जरूरी है । संबंधित अधिकारी एवं क्रियान्वयन कर रहे लोग इसे हर हालत में सुनिश्चित कराएं।

जिलाधिकारी ने लोगों से आग्रह किया कि दैनिक जीवन में साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें तथा अपने बच्चों को समय से स्कूल भेजें। पोषण अभियान की चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि सारी सुविधा रहते हुए अज्ञानता व जागरुकता के अभाव में लोग कुपोषण का शिकार हो जाते हैं एवं तरह-तरह की बीमारियां उन्हें प्रभावित करती है । सही रहन-सहन के तरीके अपनाकर कुपोषण को दूर किया जा सकता है। सरकार के द्वारा इसके लिए अनेक स्तरों पर काम किए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर नल का जल ,पक्की नाली गली, हर घर बिजली लगातार एवं शौचालय निर्माण अभियान सीधे-सीधे ग्रामीण जीवन स्तर को सुधारने के लिए क्रियान्वित किया जा रहा है। यह योजना और प्रभावी बने इसके लिए इनके क्रियान्वयन में समय सीमा एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
शौचालय निर्माण अभियान में लोगों से सक्रिय सहभागिता का आवाहन करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि 31 दिसंबर तक जिला को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए समाज के सभी लोगों को बढ़-चढ़कर आगे आना होगा। उन्होंने जागरूकता एवं व्यवहार परिवर्तन के कार्यक्रम पर विशेष फोकस करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि हीन ग्रामीणों के लिए सामूहिक शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि जो लोग अपने घरों में गुणवत्तापूर्ण शौचालय बनवा लेंगे उन्हें सरकार की तरफ से ₹12000 की प्रोत्साहन राशि तुरंत दी जाएगी जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि शौचालय निर्माण कर चुके लोगों के सभी लंबित भुगतान तुरंत कर दें तथा आगे से उसमें किसी तरह का विलंब ना हो इसे हर हालत है सुनिश्चित कराएं।
लोक संवाद कार्यक्रम के में ग्रामीणों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने पंचायत में व्याप्त समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को उनके त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया । सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को निर्देशित किया गया के सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित पात्र लोगों को उनके सभी तरह के त्रुटियों का निष्पादन करते हुए जल्दी पेंशन दिलवाना सुनिश्चित कराएं।
प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों से जिलाधिकारी ने कहा कि व निर्धारित मॉडल का आवास जल्दी बनवाना सुनिश्चित करें जिससे कि 7 नवंबर को दीपावली के दिन उनका गृह प्रवेश हो सके उन्होंने कहा कि जो लोग निर्धारित समय सीमा में अपना आवास बनवा लेंगे उन्हें सरकार की तरफ से अन्य प्रोत्साहन भी दिए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने सात निश्चय की योजनाओं के निरीक्षण के क्रम में नल नल जल के डिलीवरी नल का पोस्ट मजबूत बनवाने तथा उसका चबूतरा अवश्य बनवाने एवं जल निकासी की व्यवस्था नहीं हो पाने वाले क्षेत्रों में सोख्ता निर्माण करवाने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पंचायत में नवनिर्मित जल मीनारों का उद्घाटन भी किया । भ्रमण के क्रम में जिलाधिकारी ने स्कूली बच्चों से भी बातें की एवं उन्हें और ध्यान से पढ़ने लिखने को प्रेरित किया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल समेत सभी स्थानीय जनप्रतिनधि व काफी संख्या में आम जन उपस्थित थे

Share

Leave a Reply