Home मुख्य संस्कृत विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 4, 2018

संस्कृत विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू। Voice of Darbhanga

दरभंगा: कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में 20 नवंबर को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह की तैयारी शुरू हो गई है। इसमें कुलाधिपति ने आने की स्वीकृति दी है। कुलपति प्रो. सर्वनारायण झा एवं प्रतिकुलपति प्रो. चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों की टीम ने गुरुवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण कर पंडाल आदि निर्माण के लिए इंजीनियर से मापी कराई तथा आवश्यक निर्देश भी दिए। मुख्यालय के बहुउद्देशीय भवन के सामने बड़ा पंडाल बनाकर कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया। पीआरओ निशिकांत ने बताया कि इसके बाद कुलपति कार्यालय में आयोजन को लेकर गठित विभिन्न समितियों की भी बैठक हुई। इस दौरान भोजन, साफ सफाई, अतिथियों के ठहराव, पंडाल निर्माण की व्यवस्था पर व्यापक चर्चा हुई। बताया गया कि वर्ष 2016 से लेकर अद्यतन आचार्य, पीएचडी यानी विद्या वारिधि तथा डीलिट यानी विद्या वाचस्पति का प्रमाण पत्र दीक्षांत समारोह के दौरान कुलाधिपति के हाथों प्रदान किया जाएगा। संबंधित छात्रों से कहा गया है कि वे 29 अक्टूबर तक कुलसचिव के नाम से 500 रुपये का बैंक ड्राफ्ट या फिर इतनी ही राशि का बैंक चालान जमा कर दें। तिथि बीत जाने के बाद शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Share

Leave a Reply