
संजय सरावगी के इशारे पर सवर्ण प्रदर्शनकरियों पर लाठियां बरसाना बर्बरतापूर्ण कारवाई: प्रवीण। Voice of Darbhanga
दरभंगा: राजग के राज में आज आम आदमी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। सवर्ण समाज के लोग अपना अधिकार मांगने जा रहे हैं तो उन्हें पुलिस की लाठी से पीटा जा रहा है। 29 सितंबर को सुशील मोदी के दरभंगा दौरे का शांतिपूर्ण विरोधम कर रहे सवर्ण प्रदर्शनकारियों पर नगर विधायक संजय सरावगी के कहने पर लाठियां बरसायी गयी। यह बर्बरतापूर्ण कारवाई है। लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है।
शुक्रवार को आयकर चौराहा पर उप मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के बाद आयोजित सभा में छात्र राजद के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रशांत ने उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि आज बिहार में अपराध चरम पर है। दिनदहाड़े आम आदमी को गोलियों से भून दिया जाता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी अपराधियों से याचना कर रहे हैं। महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार की घटनाओं में इतना इजाफा हुआ है कि अब महिलाएं घर से निकलने में भय महसूस कर रही हैं। मौके पर भुवनेश्वर प्रताप यादव ने कहा कि जब सवर्ण समाज के लोग उप मुख्यमंत्री से अधिकार मांगने के लिए दरभंगा में मिलना चाह रहे थे तो विधायक के लोगों ने साजिश के तहत उन पर लाठी चलवा दी। उन्होंने आशंका जताई कि समाज के ऐसे लोगों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने की भी साजिश की जा रही है। इसे छात्र राजद कभी बर्दाश्त नहीं करेगा और अपराध तथा अत्याचार का प्रतिकार करता रहेगा। सभा को मोहम्मद गयासुद्दीन, मो. सद्दाम, पप्पू यादव, तबरेज आलम,नटराज झा, अंकेश झा, ओम प्रकाश झा, मनीष यादव, मुकेश यादव, रणवीर यादव, मो. अफजल, मनोज राम, सुभाष सिह, विजय पासवान तथा सुजीत मलिक आदि ने संबोधित किया। इससे पहले छात्रों ने जुलूस निकला और आयकर चौराहा पर उपमुख्यमंत्री का पुतला फूंका।


