Home मुख्य मिथिला विवि के पेंशन अदालत में 25 मामलों का हुआ निपटारा। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 5, 2018

मिथिला विवि के पेंशन अदालत में 25 मामलों का हुआ निपटारा। Voice of Darbhanga

दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, कामेश्वरनगर, दरभंगा के विश्वविद्यालय के सभागार में पेंशन अदालत का आयोजन प्रतिकुलपति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर कुलसचिव कर्नल निशीथ कुमार रॉय, वित्त परामर्शी एमानुल हक, वित्त पदाधिकारी विनोद कुमार उपस्थित थे। आज कुल 33 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे, जिसमें 25 आवेदन का निपटारा किया गया। संबंधित लोगों को पेन्शन और सेवांत लाभ का पत्र भी आज दिया गया। शेष 8 आवेदन प्रक्रियाधीन है। जिसका भी निष्पादन शीध्र कर लिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन पेंशन पदाधिकारी डॉ. एस.एम. जफर ने किया। कुलसचिव कर्नल रॉय ने पेंशनर को दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। आज के कार्यक्रम में सभी पेंशनर संतुष्ट दिखे। ज्ञातव्य हो कि मिथिला विश्वविद्यालय लगातार पेंशन अदालत आयोजित कर मामलों का निपटारा किया जा रहा है। कुलपति प्रो. एस.के सिंह पेंशनर के प्रति संवेदनशील हैं और चाहते हैं कि सभी को वाजिब हक जल्द से जल्द मिल जाये।

Share

Leave a Reply