Home मुख्य ऐतिहासिक होगा भाजपा का प्रमंडलीय अतिपिछड़ा सम्मेलन: गोपालजी ठाकुर। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 6, 2018

ऐतिहासिक होगा भाजपा का प्रमंडलीय अतिपिछड़ा सम्मेलन: गोपालजी ठाकुर। Voice of Darbhanga

बेनीपुर : दुर्गा मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी की बैठक मंडल अध्यक्ष शंकर भगवान की अध्यक्षता में हुई। इसमें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर ने कहा कि 7 अक्टूबर को मधुबनी के खुटौना स्थित माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित प्रमंडलीय अतिपिछड़ा सम्मेलन की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नही छोड़ा जाएगा। सभी कार्यकर्ता पूरे जोश खरोश से सम्मेलन की तैयारी में जुटे।
ज्ञात हो कि इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार सरकार के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे सहित कई नेता उपस्थित होंगे। बैठक में जला भाजपा उपाध्यक्ष राम पदारथ ठाकुर, सोनू ठाकुर, राजीव ठाकुर, मुनेंद्र यादव, पवन महतो, विजय गुड्डू, पिंटू झा, विधानसभा विस्तारक किशन सिंह आदि उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply