
विशेष अभियान दिवस पर वोटरों के नाम जोड़ने एवं हटाने केलिए लिया आवेदन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: विशेष अभियान दिवस के अंतर्गत रविवार को जिले के सभी बूथों पर युद्ध स्तर पर मतदाताओं से नाम जोड़ने, हटाने अथवा उसमें संशोधन करने के संबंधी आवेदन प्राप्त किए गए। सभी वरीय पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत बूथों का भ्रमण किया तथा बूथों पर चल रहे अभियान का निरीक्षण किया।
इस विशेष अभियान दिवस में नाम जोड़ने संबंधी 18 से 19 आयुवर्ग के वोटरों के 3842 एवं 19 वर्ष से ऊपर वाले वोटरों के 5719 प्रपत्र प्राप्त किए गए। नाम हटाने संबंधी प्रपत्र सात की संख्या 2678 तथा संशोधन व शुद्धिकरण से संबंधित प्रपत्र आठ के प्राप्त पत्रों की संख्या 1656 रही। अगला विशेष अभियान दिवस का आयोजन 28 अक्टूबर को होगा।

