Home मुख्य दो ट्रेनों से नेपाली एवं अंग्रेजी शराब बरामद। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 7, 2018

दो ट्रेनों से नेपाली एवं अंग्रेजी शराब बरामद। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने अलग-अलग छापेमारी कर दो ट्रेनों से भारी मात्रा में शराब बरामद किया। हालांकि, कारोबारी फरार होने में सफल रहे। बताया जाता है कि शनिवार की रात लहेरियासराय स्टेशन पर जीआरपी की ओर से छापेमारी की गई। गुप्त सूचना के आधार पर पूरी टीम जयनगर-हावड़ा वाया दरभंगा धुरियान एक्सप्रेस के इंतजार में खड़ी थी। ट्रेन आते ही तलाशी शुरू हुई। एक बोगी से लावारिस हालत में एक बोरी बरामद की गई। हालांकि, यात्रियों से दावेदारी को लेकर पूछताछ की गई। लेकिन, सभी ने इन्कार कर दिया। बोरी को खोला गया तो उसके अंदर से 72 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई। बताते हैं कि कारोबारी को दबोचने के लिए दरभंगा स्टेशन पर थानाध्यक्ष इमरान आलम के नेतृत्व में छापेमारी की गई। लेकिन, कम समय रहने के कारण ट्रेन खुल गई। इसके बाद कुछ जवान सवार होकर लहेरियासराय स्टेशन तक पहुंच गए। वहां की टीम के सहयोग से बचे हुए बोगियों की तलाशी ली गई। इसमें उक्त कामयाबी मिली। इधर, रविवार की सुबह में आरपीएफ की टीम ने दरभंगा स्टेशन पर सियालदह-जयनगर वाया दरभंगा आने वाली गंगा सागर एक्सप्रेस में छापेमारी की। एक बोगी से लावारिस हालत में 68 पीस टेट्रा पैक शराब बरामद किया गया। कारोबारी फरार होने में सफल रहा। सब इंस्पेक्टर जवाहर लाल ने बताया कि बरामद शराब जीआरपी के हवाले कर दिया गया है।

Share

Leave a Reply