Home मुख्य पटना की रैली की तैयारियों को लेकर बैठक। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 7, 2018

पटना की रैली की तैयारियों को लेकर बैठक। Voice of Darbhanga

दरभंगा: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन जिला के सदस्यों की बैठक अजय भवन छात्रावास में जिलाध्यक्ष शशिरंजन सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर पटना के गांधी मैदान में 25 अक्टूबर को आयोजित भाजपा हटाओ, देश बचाओ विराट रैली को सफल बनाने के लिए सैकड़ों की संख्या में दरभंगा के एआइएसएफ के सदस्य शामिल होंगे। नवंबर के तीसरे सप्ताह में जिला सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सीपीआइ की ओर से बेरोजगारी, महंगाई को लेकर रैली आयोजित की गई है। पार्टी इस रैली के माध्यम से 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए मैदान तैयार करेगी। एक मंच पर पूरे विपक्ष को एकत्रित करके मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा बंदी करेगी। मौके पर जिला के सचिव शरद कुमार सिंह, मिथिला विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष चंद्र भूषण झा, जिला उपाध्यक्ष चुन्नु ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष अवनीश कुमार, छात्र नेता जितेंद्र कुमार साहू, रंजन कुमार यादव, सुजीत कुमार पासवान, विक्रम कुमार, चाणक्या कुमार, अमित कुमार सिंह, अमन कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

Share

Leave a Reply