Home मुख्य ओवरब्रिज निर्माण केलिए गांव गांव में किया जाएगा जनसंपर्क। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 7, 2018

ओवरब्रिज निर्माण केलिए गांव गांव में किया जाएगा जनसंपर्क। Voice of Darbhanga

दरभंगा: आरओबी निर्माण सेना के प्रस्तावित बैठक का आयोजन आज दिनांक 7 अक्टूबर 2018 को 11 बजे आयोजित किया गया। बैठक में सभी वर्गों के लोगों ने भाग लिया। वहीं बैठक में रेलवे लाइन से पूरब रहने वाले लोगों के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने आर ओ बी निर्माण, ट्रैफिक और चट्टी चौक गुमती से बाबूसाहब कॉलोनी जाने वाले सड़क निर्माण को लेकर चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी मंगलवार को जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक से मिलकर चट्टी चौक पर यातायात नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था करने को कहा जायेगा। साथ ही लहेरियासराय के स्टेशन मास्टर से मिलकर शंटिंग और रेल गाड़ियों के क्रासिंग से होने वाले जाम को खत्म करने के लिए कारगर उपाय करने का निवेदन किया जाएगा। वहीं आगामी रविवार से डोर टू डोर कैंपेन चला कर लोगों को ओवरब्रिज के निर्माण नहीं होने के कारण होने वाली समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। बैठक में एबीबीएफ के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी, निखिल आशा, मुरारी चौधरी, पप्पू चौधरी, कुमार मदन मोहन, आनंद प्रकाश, आदित्य किशोर, अजित मिश्रा, अमरकांत चौधरी, बबलू गुप्ता, ओम झा, सहित दर्जनों युवा और अभिभावक मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply