Home मुख्य मारवाड़ी महिला समिति द्वारा जरूरतमन्दों के बीच वस्त्रों का वितरण। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 7, 2018

मारवाड़ी महिला समिति द्वारा जरूरतमन्दों के बीच वस्त्रों का वितरण। Voice of Darbhanga

दरभंगा : नेकी की दीवार कार्यक्रम का अयोजन पुराने सरकारी बस स्टैण्ड परिसर में किया गया। अखिल भारतीय माड़वारी महिला सम्मेलन की दरभंगा शाखा की ओर से जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण किया गया। इस मौके पर अपील की गई कि हर शहर में चप्पे-चप्पे पर नेकी की दीवार खड़ी कर इसके माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता के लिए समाज एकजुट हो। इस मौके पर साहित्यकार अमलेन्दु शेखर पाठक ने कहा कि इस आयोजन से सामाजिकता की दरकती दीवार को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे सामाजिक दायित्वों के बोध के प्रति जागरण होगा। इस मौके पर निगम पार्षद उपेन्द्र कुमार, दरभंगा यूनेस्को क्लब के अध्यक्ष विनोद पंसारी, मधु सरावगी, मधु चौधरी, नीलू सर्राफ, अनुराधा, ज्योति, शिल्पा बोहरा, किरण बुबना, स्वीटी केडिया, लता खेतान, आशा खेडिया, सुशीला पंसारी, नीलम जैन, राधा पोद्दार, बबिता बोहरा, कविता टिवड़ेवाल, नीलम अग्रवाल, रिंकु झा, कमल अग्रवाल, रतन खेडिया, डा. रामबाबू खेतान, रोहित सिंह, सीमा कुमार के अलावा सीएम कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यकर्ता शामिल हुए। अतिथियों का स्वागत नीलम पंसारी और संचालन नीलम बजाज ने किया।

Share

Leave a Reply