Home मुख्य सभी प्रखंडो में शौचालय निर्माण की राशि का ससमय भुगतान सुनिश्चित करें बीडीओ: डीडीसी। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 8, 2018

सभी प्रखंडो में शौचालय निर्माण की राशि का ससमय भुगतान सुनिश्चित करें बीडीओ: डीडीसी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सरकार के सात निश्चय के अंतर्गत चल रही योजनाओं में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह के निर्देशानुसार अंबेडकर सभागार में आयोजित इस समीक्षात्मक बैठक में उप विकास आयुक्त डॉ कारी प्रसाद महतो ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से शौचालय निर्माण के साथ साथ लाभुकों से आवेदन पत्र प्राप्त करने तथा उसके एमआईएस इंट्री पर भी विशेष फोकस करने को कहा। जिन लाभुकों ने अपना शौचालय बना लिया है उनके भुगतान पर भी विशेष जोर दें। किसी भी लाभुक को भुगतान में कोई परेशानी न हो इसका हर हालत में ख्याल रखने को कहा गया। एमआईएस इंट्री में बहेरी, हायाघाट एवं जाले प्रखंड की स्थिति अच्छी पाई गई। वहीं किरतपुर, मनीगाछी एवं बिरौल की स्थिति सबसे खराब पाई गई। सभी प्रखंड समन्वयक एवं सी एलटीएस को निर्देश दिया गया कि गांव में घूम घूम कर आवेदन संग्रह करें एवं शौचालय निर्माण अभियान को और तेज करें। साथ-साथ जागरूकता कार्यक्रम पर विशेष ध्यान दें जिससे कि जिला 31 दिसंबर तक खुले में शौच मुक्त बन सके।
प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 7 नवंबर को दीपावली तक जिला में 35875 आवास पूर्ण किए जाने थे । इन आवासों में दीपावली के दिन गृह प्रवेश किया जाना था, पर अब तक मात्र 4000 आवास ही पूर्ण हुए हैं । सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप आवास पूर्णता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक में हर घर नल का जल एवं पक्की नाली गली से संबंधित योजनाओं के पूरी गुणवत्ता के साथ क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। जिन जिन प्रखंडों में वर्तमान में पेयजल संकट है वहां नल जल योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित करने को कहा गया। बैठक में डीआरडीए निदेशक वसीम अहमद समेत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रखंड समन्वयक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे

Share

Leave a Reply