Home मुख्य एबीभीपी के एमएलएसएम कॉलेज की ईकाई का हुआ गठन। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 8, 2018

एबीभीपी के एमएलएसएम कॉलेज की ईकाई का हुआ गठन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एमएलएसएम महाविद्यालय इकाई का गठन किया गया। अध्यक्षता महाविद्यालय की प्रभारी सुमित कुमार झा ने की। संचालन महाविद्यालय की पूर्व अध्यक्ष शिखा मिश्रा ने किया। मौके पर प्रो. प्रेम मोहन मिश्रा, डॉ. माधव चौधरी, एनसीसी ऑफिसर कैप्टन अनिल झा, प्रो. बाबू नंद चौधरी आदि ने स्वामी विवेकानंद एवं सरस्वती माता की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का उदघाटन किया। इन लोगों के संबोधन के बाद महाविद्यालय इकाई का चुनाव कराया गया। जिसमें अध्यक्ष आदर्श आनंद, उपाध्यक्ष सोहन कुमार, प्रशांत कुमार, शिवम कुमार गुप्ता, पंकज कुमार,कॉलेज मंत्री के रूप में चैतन्य झा को एसएफडी प्रमुख एवं मीडिया प्रभारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। कॉलेज सह मंत्री के रूप में अमरजीत कुमार, शुभम चौधरी, रोशन कुमार, प्रेम रंजन शर्मा, छात्रा प्रमुख लक्ष्मी कुमारी, सह प्रमुख काजल रावत , ज्योति कुमारी, महाविद्यालय कार्यकारिणी सदस्य में इंद्रजीत कुमार, दिवाकर मिश्रा, नीतीश निराला को बनाया गया। मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष सूरज कुमार, सुमित सिंह आदि मौजूद थे।

Share

Leave a Reply