Home मुख्य दरभंगा में काँग्रेस अध्यक्ष के काफिले पर हमला, तोड़े गाड़ी के शीशे। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 9, 2018

दरभंगा में काँग्रेस अध्यक्ष के काफिले पर हमला, तोड़े गाड़ी के शीशे। Voice of Darbhanga

दरभंगा: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कादिराबाद चौक पर मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के काफिले में बाइक पर आगे चल रहे कार्यकर्ताओं की स्थानीय लोगों से नोकझोंक हो गई। इसके बाद काफी संख्या में वहां जुटे लोगों ने श्री झा के काफिले पर पथराव किया। उनके बॉडीगार्ड से भी धक्का-मुक्की की गई। पथराव में उनकी गाड़ी की खिड़की का शीशा टूट गया। हालांकि वे बाल-बाल बच गए।
स्थानीय लोगों की पहल कर काफिले को वहां से आगे बढ़ाया गया। घटना की सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय थाना सहित कई थानों की पुलिस वहां पहुंची। तब तक कांग्रेस नेता का काफिला वहां से निकल चुका था। सदर एसडीपीओ अनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच करने का निर्देश विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष जितेन्द्र नारायण सिंह को दिया गया है। उनकी रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसडीपीओ ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी दी है कि उन्हें टारगेट नहीं किया गया था।
प्रत्यक्षर्दिशयों के अनुसार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का काफिला कादिराबाद से गुजर रहा था। इस दौरान दुर्गा मंदिर के पास सड़क किनारे एक बस खड़ी रहने से काफिले को रुकना पड़ा। इसी बीच काफिले में आगे चल रहे कई कांग्रेसी कार्यकर्ता बस कर्मियों से उलझ गए। दोनों ओर से धक्का-मुक्की हुई। माहौल बिगड़ता देख कई कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों को शांत कराने में लगे थे। इसी बीच वहां जुटे लोग काफिले पर पथराव करने लगे।
सूत्रों की माने तो सवर्ण कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध के प्रयास को रोकने के कारण यह उग्र रूप में साममे आया। परंतु विरोध छिपाने का प्रयास किया गया।
हमले के दौरान कई बाइक व वाहन पर लगे झंडे भी उनलोगों ने उखाड़ दिए। एक पत्थर प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी की खिड़की के शीशे पर लगा। पत्थर लगने से गाड़ी का शीशा टूट गया। हालांकि घटना में किसी को चोट नहीं आयी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share

Leave a Reply