
संगीत एवं नाट्य विभाग के स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम। Voice of Darbhanga

दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के संगीत एवं नाट्य विभाग में 35वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन करने के पश्चात विभाग के 35वें स्थापना दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि बहुत कम संसाधनों के बावजूद भी यह विभाग बहुत अच्छा कार्य कर रहा है। वहीं कुलपति ने स्वच्छता अभियान में तृतीय और अंतरमहाविद्यालय युवा महोत्सव प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान मिलने पर विभाग को बधाइयां दी। वहीं कुलसचिव कर्नल निशीथ कुमार राय ने कहा कि मुझे पहली बार इस विभाग में आने का अवसर मिला है। मैं प्रसन्न हूं कि यहां संगीत-नाटक में उच्च शिक्षा दी जा रही है। कार्यक्रम के प्रारंभ में विभागाध्यक्ष डॉ. लावण्य कीर्ति सिंह काव्या ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. कृष्णचंद्र सिंह, डॉ. रजी अहमद, रूपेश कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार कश्यप, धीरेन्द्र कुमार, डॉ. सुनील कुमार ठाकुर, महेन्द्र नारायण चौधरी, डॉ. सुधीर कुमार, विजय कुमार साह के अलावा सुजित कुमार दूबे, आमोद मुखिया, किशन कुमार, बबली कुमारी, शांभवी तान्या, मोनिका कुमारी, दीपक कुमार, चेतन्य कुमार, मोहित पांडेय, अंकिता, नीतू आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. वेद प्रकाश ने किया। इस अवसर पर कुलपति और कुलसचिव ने परिसर में पृक्षारोपण किया।

