Home मुख्य कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का दरभंगा आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया अभिनन्दन। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 9, 2018

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का दरभंगा आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया अभिनन्दन। Voice of Darbhanga

दरभंगा : जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मान समारोह के साथ-साथ नवनियुक्त बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा का अभिनंदन भी किया गया। इस मौके पर विधायक अमित कुमार टुन्ना, प्रवक्ता विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा, कांग्रेस नेत्री जया मिश्रा, विनिता झा आदि का भी स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. झा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी बड़ी जिम्मेवारी मिली है, इस जिम्मेवारी को मैं आप सबों के सहयोग से पूरा कर सकूंगा। उन्होंने केन्द्र सरकार पर नोटबंदी से लेकर राफेल विमान घोटाले का आरोप लगाया। वहीं प्रवक्ता श्री मिश्रा ने कहा कि विजेपी-आरएसएस के लोग कहते हैं कि कांग्रेस ने क्या किया? उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाई, पंडित नेहरू ने अंग्रेजों द्वारा जितनी यातनाएं झेली हैं उतना तो भारत के इतिहास में किसी ने नहीं झेली है। श्री मिश्रा ने कहा कि पंडित नेहरू 9 सालों तक जेल में बंद रहे। उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि मिथिला से ही कांग्रेस मजबूत होकर फिर से देश का नेतृत्व करें। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. झा ने प्रो. दिनेश झा, प्रो. भूप नारायण राय, प्रबोध कुमार सिन्हा, अब्बास अली, जीव नारायण झा, डॉ. कमरूल हसन सहित दो दर्जन लोगों का सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी, मंच संचालन राम नारायण झा और धन्यवाद ज्ञापन मो. असलम ने किया। इसके पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. झा के शहरी क्षेत्र में पहुंचने पर जगह-जगह उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।

Share

Leave a Reply