
आलोक रंजन जिला संयोजक एवं ब्रजमोहन चौपाल जिला सचिव मनोनीत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिला ग्रामीण आवास सेवा संघ की बैठक लहरियासराय पोलो मैदान में जिला अध्यक्ष राहुल पासवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से जिला कोर कमेटी एवं प्रखंड कोर कमेटी का पुनर्गठन किया गया। बैठक में जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा बेवजह आवास सहायकों के मानसिक आर्थिक शोषण करने पर चिंता व्यक्त की गई। आने वाले समय में एकजुटता का परिचय देते हुए इन सभी समस्याओं से लड़ने का संकल्प लिया गया। नव निर्माण जिला कमिटी में पूर्व के 19 सदस्यीय कोर कमिटी को पुनर्गठित करते हुए मात्र सात सदस्यीय कोर कमेटी गठन का निर्णय लिया गया । नव निर्माण कमेटी के मुताबिक आलोक रंजन को जिला संयोजक, ब्रजमोहन चौपाल को जिला सचिव, कैलाश कुमार तांती को जिला कोषाध्यक्ष, मनोज साह को मीडिया प्रभारी,मनोज पासवान को जिला प्रवक्ता एवं बच्चा बाबू लाल देव को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं जिला कार्यसमिति के सदस्य के रूप में अनिल पासवान, इंदु शेखर सिंह,मो सोहेल,शिशिर कुमार झा, पंकज कुमार चौधरी को सदस्य बनाया गया। बैठक में अभिनव मुस्कान,जफर इकबाल, किशन कुमार, सुमित कुमार,मो शदाब आदि भी मौजूद थे।

