Home मुख्य दरभंगा में बेखौंफ अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर : माले। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 10, 2018

दरभंगा में बेखौंफ अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर : माले। Voice of Darbhanga

दरभंगा : विभिन्न थानों से संबंधित कांडों के मद्देनजर मांगों को लेकर भाकपा माले ने वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने धरना दिया। धरना स्थल पर माले जिला कमिटी सदस्य पप्पू पासवान की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि नीतीश-मोदी के राज में अपराधियों का मन सातवें आसमान पर चढ़ गया है। अपराधी बेखौंफ हो गये है। अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद को हल करने में केन्द्र व राज्य सरकार का प्रशासन विफल है। वहीं माले नेता आर.के सहनी ने कहा कि पुलिस कांड के निष्पादन में निष्क्रियता बरती हुई है। नगर थाना कांड संख्या 168/18 के नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी अभी भी नहीं होना पुलिस प्रशासन की विफलता का सबूत है। धरना को खेग्रामस के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी पासवान, जंगी यादव, अभिषेक कुमार, ललन पासवान, देवेन्द्र कुमार, विश्वनाथ पासवान, प्रिन्स राज, उमेश पासवान, गजेन्द्र नारायण शर्मा, मो. जमाल उद्दीन, रंजीत राम, सिया शरण पासवान, संतोष यादव, अमरजीत पासवान, केशरी कुमार यादव, विरेन्द्र पासवान, राजेन्द्र राम, श्याम सुंदर राम आदि ने संबोधित किया।

Share

Leave a Reply