Home मुख्य जटमलपुर-हायाघाट-हथौड़ी रोड का निर्माण कार्य फरवरी तक पूरा करने का डीएम ने दिया निर्देश। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 11, 2018

जटमलपुर-हायाघाट-हथौड़ी रोड का निर्माण कार्य फरवरी तक पूरा करने का डीएम ने दिया निर्देश। Voice of Darbhanga

दरभंगा: कार्य की गति को और तेज कर जटमलपुर- हायाघाट- हथौड़ी पथ के निर्माण कार्य को फरवरी 2019 तक पूरा करें। जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने इस पथ के निर्माण कार्य के प्रगति का निरीक्षण करते हुए पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को उक्त निर्देश दिए। पूरे पथ के नए सिरे से निर्माण के साथ साथ इसकी वर्तमान चौड़ाई को 3 मीटर से बढ़ाकर साढे 5 मीटर किया जाना है। इससे इस पथ पर आवागमन और सुगम हो सकेगा । 30 करोड़ की लागत से बनने वाले इस सड़क में पड़ने वाले सघन आबादी के क्षेत्र तथा बाजारों आदि में नाला बनवाने का भी निर्देश जिलाधिकारी ने दिया, जिससे की जल निकासी आसानी से हो सके एवं लोगों को कोई असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता से कहा कि वह स्वयं इस पथ के निर्माण कार्य का अनुश्रवण करते रहे तथा स्वयं तथा अपने अधीनस्थ अभियंताओं से नियमित रूप से निरीक्षण करा कर इसकी गुणवत्ता को भी सुनिश्चित कराएं। निरीक्षण के अवसर पर पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply