
पन्द्रह साल से विधायक के कार्यो का मूल्यांकन मेरे पाँच साल के कार्यो से करके वोट दे जनता: जीवेश। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के जाले प्रखण्ड के राढ़ी पश्चिमी पंचायत के पकटोला महादेव मंदिर के निकट 348000 रूपये की लागत से पोखरघाट का उद्घाटन विधायक जीवेश कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल की चर्चा करते हुए कहा कि जो लोग 10 से 15 साल तक विधायक रहे हैं, उनके कामों का हिसाब मेरे पांच वर्षों की कार्यों के अनुसार मूल्यांकन किया जाय। यदि मेरे द्वारा विकास कार्य नहीं हुआ है, तो अगले साल मुझे वोट देने का काम नहीं कीजिएगा। उन्होंने कहा कि विकास हो रहा है, आगे भी होगा। उन्होंने कहा कि इस पंचायत में लगभग 21,800000 रूपये की स्वीकृति विकास के लिए हमने दी है। जिसमें तीन घाट, चार सोलर लाईट और दो बड़ी सड़क बनेगी। कुछ काम हो गया है और कुछ काम होना है। यह तो सिर्फ एक पंचायत का डाटा है। हम हर एक पंचायत में प्रत्येक पोखर में घाट की स्वीकृति दे चुके हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता में देवेन्द्र ठाकुर और संचालन विनय कुमार झा ने किया। मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि सुबोध साह, मुकेश ठाकुर आदि मौजूद थे।

