
खेलकूद के साथ साथ व्यवहारिक जीवन मे भी दिखाएं सामूहिकता का भाव: डॉ0 मुश्ताक। Voice of Darbhanga

दरभंगा: खेलकूद तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता से अपने-आप को सफल बनाने की प्रेरणा मिलती है। इनसे जीवन में आगे बेहतर कर गुजरने की सीख भी मिलती है। हमें अपने व्यवहारिक जीवन में भी खेल वाली ललक, चेतना तथा सामूहिकता का परिचय देना चाहिए। प्रतियोगिता में हमें अपने-आप से तथा दूसरों के प्रदर्शन से भी सीख मिलती है। सीएम कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मुश्ताक अहमद ने हाल ही में आरबी कॉलेज, दलसिंगसराय में विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित युवा महोत्सव-2018 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित सम्मान-समारोह में ये बातें कही। उन्होंने दिसंबर माह में वार्षिक खेलकूद के आयोजन की घोषणा करते हुए का आह्वान किया। युवा महोत्सव-2018 में पोस्टर मेकिंग, कार्टूनिंग तथा कोलाज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले आचार्य भास्कर, स्पॉट पें¨टग में प्रथम तथा रंगोली में द्वितीय स्थान पाने वाली तृप्ति श्री, शास्त्रीय गायन में द्वितीय स्थान पाने वाले सौरभ ठाकुर, पाश्चात्य वाद्ययंत्र वादन में तृतीय स्थान पाने वाले राहुल कुमार तथा मेघालय जाने वाली अंतर विश्वविद्यालय चेस टीम में चयन किए जाने पर मो. असलम आदि को प्रधानाचार्य ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह को मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. नथुनी यादव, संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. आरएन चौरसिया, डॉ. रीना कुमारी, एनसीसी पदाधिकारी प्रो. अमृत कुमार झा, महाविद्यालय सांस्कृतिक समिति के संयोजक प्रो. सुरेश पासवान, क्रीड़ा समिति के संयोजक प्रो. यादवेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया।

