
636 बोतल शराब के साथ महिला सहित दो गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार में बुधवार की रात और गुरुवार को की गई छापेमारी में पुलिस ने शराब के धंधेबाज राम खेलावन साह के पुत्र मुन्ना साह उर्फ मुन्ना खट्टीक और मुन्नी खातून को 636 बोतल अंग्रेजी शराब एवं बीयर के साथ पकड़ा। छापेमारी के क्रम में पकड़े गए दो अन्य लोगों को पूछताछ के बाद मुक्त कर दिया गया। पुलिस ने गुदरी बाजार में मुन्ना के घर से शराब एवं बीयर की 489 बोतलें बरामद की। जबकि खाजासराय में मुन्नी के घर से 147 बोतल शराब बरामद किया। महिला धंधेबाज पूर्व में भी दो बार शराब कारोबार को लेकर जेल जा चुकी है। इसकी पुष्टि करते हुए लहेरियासराय थानाध्यक्ष आरके शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारियों को जेल भेज दिया गया है।

