Home मुख्य मतदाता जागरूकता रथ को डीएम ने दिखाई हरी झंडी। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 12, 2018

मतदाता जागरूकता रथ को डीएम ने दिखाई हरी झंडी। Voice of Darbhanga

दरभंगा : 31 अक्टूबर तक चल रहे मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए पूरे जिले में घूम-घूम कर मतदाताओं को जागरूक बनाने के लिए 10 मतदाता जागरूकता रथ को जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय से रवाना किया। जिलाधिकारी ने लोगों से अनुरोध किया कि जिनकी उम्र 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष हो जाएगी वैसे लोग अपना नाम मतदाता सूची में जरूर जुड़वाएं। किसी कारणवश जिनके नाम अभी वोटर लिस्ट में नहीं है, वैसे लोग भी फॉर्म 6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। उन्होंने 28 अक्टूबर को सभी बुथों पर आयोजित होने वाले मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, शुद्धिकरण से संबंधित विशेष अभियान में विशेष रूप से भाग लेने एवं लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने का आवाह्न किया। सभी 10 रथ जिला के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के गांव एवं टोलों में घूम-घूम कर लोगों को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने तथा मतदान में वोट देने के लिए प्रेरित करेगा। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी पुष्कर कुमार, डीआरडीए निदेशक वसीम अहमद , राजनीतिक दल के प्रतिनिधि शैलेंद्र मोहन झा, दिव्यांग संघ के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply