Home मुख्य निषाद आरक्षण की लड़ाई को घर घर तक पहुँचाना बस संवाद यात्रा का मुख्य उद्देश्य: मुकेश। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 12, 2018

निषाद आरक्षण की लड़ाई को घर घर तक पहुँचाना बस संवाद यात्रा का मुख्य उद्देश्य: मुकेश। Voice of Darbhanga

दरभंगा : निषाद आरक्षण संवाद बस यात्रा का उद्देश्य निषाद आरक्षण की लड़ाई को घर-घर तक पहुंचा कर इसे मूर्त रूप देना है. यह यात्रा तय तिथि पर बिहार के प्रत्येक जिलों से होकर गुजर रही है. यात्रा के पांच चरण में अबतक बिहार के 19 जिलों में यात्रा निकाली जा चुकी है. यात्रा प्रदेश के हरेक जिले से होकर गुजरेगी तथा आगामी 4 नवंबर को गांधी मैदान, पटना में लाखों लोगों की उपस्थिति में पार्टी के नाम की घोषणा की जाएगी. उक्त बातें निषाद विकास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने दरभंगा में निषाद आरक्षण संवाद बस यात्रा के दौरान कही. शुक्रवार को दरभंगा में अत्यंत भव्यता के साथ बस यात्रा निकाली गई. यात्रा में भारी संख्या में मोटरसाईकिल तथा चार पहिया वाहन भी शामिल थे. इस दौरान मुकेश सहनी ने विभिन्न जगहों पर लोगों की विशाल जनसभा को संबोधित किया. निषाद आरक्षण संवाद बस यात्रा कंसी से शुरू होकर दिल्ली मोड़, बेला मोड़, मछली मंडी, बेता चौक, लोहिया चौक, रहमगंज, कबीर चौक, छिपलिया, चिकनी, नारबांध, धरौरा, आशापुर चौक, भरता चौक, मालिया चौक, दांथ चौक, शिवनगर घाट, कमलपुर, विशनपुर, सुपौल, बेर चौक होते हुए कुशेश्वर स्थान में समाप्त हुई। दरभंगा में यात्रा के दौरान संघ के जिलाध्यक्ष बिनोद बम्पर, उमेश सहनी, अनिल सहनी, गोविंद सहनी, मोहन सहनी, अर्जुन सहनी, राजू चौहान, संतोष चौहान, रामचतुर सहनी, सुधीर मुखिया, सत्यनारायण सहनी, लालबाबू सहनी, घूरन सहनी, श्याम सहनी, सिकंदर सहनी, विन्दे सहनी, उपेंद्र सहनी सहित संघ के जिला के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share

Leave a Reply