Home मुख्य लगातार बढ़ रही घटनाओं के बीच झपट्टा मार गिरोह के तीन सदस्यों के धराने का पुलिस ने किया दावा। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 13, 2018

लगातार बढ़ रही घटनाओं के बीच झपट्टा मार गिरोह के तीन सदस्यों के धराने का पुलिस ने किया दावा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा में इनदिनों झपट्टा मार कर पैसा लूट लेना, गाड़ी चोरी, घर मे दिनदहाड़े चोरी जैसी घटनाएं आम हो चुकी है और पुलिस खाली हाथ ही रहती है। पर शनिवार को पुलिस ने झपट्टा मार गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ने का दावा किया है।
इसका खुलासा वरीय पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक ने शनिवार को किया है। वैसे तो झपट्टा मार कर समान लूटने की कई घटना घटी है, लेकिन 12 अक्टूबर को दरभंगा शहर में खरीदारी के लिए केवटी के प्रदीप प्रसाद गुप्ता आये हुए थे। उसी क्रम में बाइक सवार तीन व्यक्ति व्यवसाय का झोला झपट लिया था और उस में से रखे डेढ़ लाख की राशि लेकर चंपत हो गये, लेकिन स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिसका नाम माइकल देवनाथ के रूप में सामने आया, जो उड़िसा का रहने वाला था। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मधुबनी जिला के राजनगर से शेष दोनों अभियुक्त मुगलेश और माइकल प्रेम ये दोनों भी उड़िसा के ही रहने वाले हैं। इसके पास से 47 हजार 500 नगद, बाइक, छ: मोबाइल, डिक्की तोड़ने वाला औजार, दो एटीएम कार्ड और एक चाभी बरामद किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सत्यापन के क्रम में यह जानकारी मिली है कि गिरफ्तार अपराधी अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य हैं और इनका कार्य क्षेत्र आंध्र, बंगाल एवं बिहार के जिलों में अपराध की घटना को अंजाम देने का है।

Share

Leave a Reply