
प्रवासी मजदूरों पर हो रहे हमले के खिलाफ राजद ने फूँका मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री का पुतला। Voice of Darbhanga

दरभंगा : गुजरात में बिहारियों पर हो रहे हमला के विरोध में छात्र राजद ने शनिवार को प्रधानमंत्री और गुजरात के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। लहेरियासराय टॉवर पर संपन्न हुए इस कार्यक्रम का नेतृत्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष मनीष यादव ने किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री गृह प्रदेश गुजरात में जिस तरह बिहारियों पर हमला किया जा रहा है, वह नींदनीय है। बिहार के लोगों ने देश के सभी राज्यों में अपने श्रम से उस राज्य की प्रगति में योगदान दिया है, लेकिन बहुत दु:ख की बात है कि आज बिहारी मजदूरों को गुजरात में बंदी बनाकर पीटा जा रहा है और वहां से निकाला जा रहा है। वक्ताओं ने जहां प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल खड़े किये, वहीं बिहार के मुख्यमंत्री को मजबूर मुखिया करार दिया। सभा को संबोधित करने वालों में जिलाध्यक्ष राम नरेश यादव, राशिद जमाल, अमरेश यादव, परवेज आलम, सत्तो यादव, संतोष गोस्वामी, हिरा दास, राकेश कुमार राय, रामकृष्ण साह, विष्णुचंद्र पप्पू आदि शामिल थे।

