Home मुख्य दो दिवसीय मिथिला लोक उत्सव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 13, 2018

दो दिवसीय मिथिला लोक उत्सव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक। Voice of Darbhanga

दरभंगा: इस वर्ष होने वाले दो दिवसीय मिथिला लोक उत्सव में मिथिला की समृद्ध लोक संस्कृति एवं परंपराओं तथा विरासत की झलक देखने को मिलेंगी। स्थानीय नेहरू स्टेडियम में यह उत्सव 1 एवं 2 दिसंबर को आयोजित होगा। समाहरणालय में इस उत्सव की तैयारी से संबंधित बैठक में जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने संबंधित अधिकारियों एवं इस उत्सव से जुड़े हुए संगठनों के प्रतिनिधियों से कहा कि वे अभी से इस उत्सव के आयोजन की रूपरेखा तैयार करने में लग जाएं। बैठक में उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, नगर आयुक्त नागेंद्र सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी राकेश गुप्ता समेत इस लोक उत्सव के आयोजन से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधि व सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने कहा कि इस महोत्सव को इस तरीके से आयोजित किया जाए कि इसमें राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के साथ साथ स्थानीय तथा लोक कला से जुड़े कलाकारों को भी पूरा मौका मिले। उत्सव में मिथिला की सांस्कृतिक विश्व विरासत से भी लोग अवगत हो इस पर पूरा ध्यान दें। इसके लिए कोषांगों के गठन कर लेने को कहा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि महोत्सव का राज्यस्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। इस उत्सव में जिला के सभी विभागों की प्रदर्शनी या एवं उनके स्टॉल लगेंगे। प्रदर्शनी में मिथिला पेंटिंग एवं सिक्की कला की भी प्रदर्शनी भव्य रूप से लगाने को कहा गया। महोत्सव के अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता, मिथिला दलान तथा अन्य खेल प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र होंगी। बैठक में म्युजियम के पास स्थित दिग्घी तालाब में वाटर स्पोर्ट शुरू करने पर भी विचार विमर्श किया गया। इस तालाब में नौकायन एवं वाटर स्पोर्ट से जुड़ी अन्य मनोरंजन पूर्ण गतिविधियां नियमित रूप से चलेंगी। दिग्घी तालाब में वाटर स्पोर्ट का शुभारंभ भी मिथिला महोत्सव के अवसर किया जाएगा। नगर आयुक्त एवं जिला खेल पदाधिकारी को इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर लेने को कहा गया।

Share

Leave a Reply