Home मुख्य सौंदर्य प्रसाधन में भी महिलाओं केलिए रोजगार की आसीम संभावनाएं: गामी। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 13, 2018

सौंदर्य प्रसाधन में भी महिलाओं केलिए रोजगार की आसीम संभावनाएं: गामी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बदलते और बढ़ते दौर में सौंदर्य प्रसाधन मे भी महिलाओं केलिए रोजगार की असीम संभावना है।
उक्त बात हायाघाट के विधायक अमरनाथ गामी ने शनिवार को सेन्ट आरसेटी दरभंगा मे तीस दिवसीय निःशुल्क ब्युटीपार्लर मेनेजमेंट के सफल ट्रेनिंग के बाद 35 महिलाओं के बीच प्रमाणपत्र वितरण के अवसर पर कही ।उन्होनें महिलाओं मे नैसर्गिक सौन्दर्य बोध की चर्चा करते हुए आज के युग मे तीजत्यौहार शादीब्याह पर ब्युटिशीयन की सेवा अपरिहार्य बताया और कम लागत मे लघु रूप मे धर पर भी स्वरोजगार किया जा सकता है ।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ एवं माननीय विधायक का पाग चादर से निदेशक वंशीधरझा ने स्वागत करते हुए संस्थान मे होनेवाले निःशुल्क कौशलविकास व उद्यमिता व स्वरोजगार प्रशिक्षण की जानकारी प्रदान किया ।ब्यटिशीयन प्रशिक्षण के दौरान केशप्रसाधन फेसियल ब्लीचिंग थ्रेडिंग मेंहदी ब्राइडल के अलावे आत्मविश्वास.दक्षता.गुणवत्ता वेहतर ग्राहक सेवा और कम लागत से दादी मा के नुस्के का आरगेनिक तरीके से स्वयं निर्माण भी सिखाया जाता है । अन्त मे मनीष गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए बेरोजगार लोगों से अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया ।

Share

Leave a Reply