Home मुख्य जमीनी विवाद में तलवार से वार कर घायल कर देने का आरोप। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 14, 2018

जमीनी विवाद में तलवार से वार कर घायल कर देने का आरोप। Voice of Darbhanga

दरभंगा: रविवार को भूमि विवाद में एक व्यक्ति को तलवार से हमला कर बुरी तरह घायल कर देने का मामला सामने आया है। घायल से मिलने जाले के भाजपा विधायक एवं कई भाजपा कार्यकर्त्ता डीएमसीएच भी पहुंचे। भाजपा जिलामंत्री राजेश रंजन ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता पर हमला हुआ, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा।
मामले में घायल बहादुरपुर थानाक्षेत्र के सैदनगर निवासी सलिल भास्कर के पिता बलराम सिंह ने बताया कि उनका जमीन है जिसे सैदनगर निवासी नक्की इमाम जबरन अपने ताकत के बल पर रजिस्ट्री करवाना चाहता है। इससे पूर्व में भी विवाद हो चुका है। रविवार को जब वे उन्हें पता चला कि उनके जमीन पर नक्की इमाम द्वारा काम करवाया जा रहा अपने जमीन को देखने गए। इसे रोकने को कहने पर नक्की इमाम ने तलवार निकाल कर उनपर और उनके पुत्र पर हमला कर दिया जिसमें उनका पुत्र सलिल भास्कर गंभीर रूप से घायल है।
इधर इस मामले पर सम्पर्क कर फोन पर आरोपी नक्की इमाम ने वॉयस ऑफ दरभंगा के प्रतिनिधि को बताया कि वे दरभंगा में है भी नही। अपनी बेटी के इलाज केलिए मुजफ्फपुर हैं। उन्हें घटना की जानकारी तक नही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले भी उक्त पक्ष द्वारा मनु महाराज एसएसपी के कार्यकाल में आरोप लगाया गया था जो केस झूठा साबित हुआ। असल मे उक्त पक्ष ने जमीन रजिस्ट्री केलिए उनसे पैसा लेकर रजिस्ट्री नही किया। पैसा गबन की मंशा से आरोप लगाया जाता है। उस जमीन पर कोर्ट में टाइटल सूट भी चल रहा है।

Share

Leave a Reply