Home मुख्य 123 बोतल विदेशी शराब के साथ महिला सहित दो गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 14, 2018

123 बोतल विदेशी शराब के साथ महिला सहित दो गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के ख्वाजा सराय मुहल्ले से महिला कारोबारी समेत दो लोगों को पुलिस ने 123 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बताया जाता है कि पुलिस को पूर्व से सूचना थी कि दशहरा के मौके पर शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। पुलिस ने आज छापामारी कर मो. मुजीब की पत्नी रसूला खातून और उसके बेटे मो. निजाम को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 750 एमएल की 23 बोतल और 180 एमएल और 375 एमएल की 100 बोतल बरामद की गयी है। एक दिन पहले ही उसकी बहन मुन्नी देवी को भी पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया था।

Share

Leave a Reply